फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार घंटे ठप रही 20 मोहल्लों की बिजली

Thu, 09 Oct 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े 20 मोहल्लों में बृहस्पतिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। उपकेंद्र के एनवीपी, रामनगर, रामलीला मैदान, शास्त्री नगर, हरदोई रोड, पेपर मिल, नगरा, कटीली, चमखर व नेरी फीडर पर मरम्मत का काम चला।
विज्ञापन

इसके चलते सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लंबी बिजली कटौती हुई। इससे दोपहर के समय घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि 11 केवी एनवीपी को ऑनलोड रिचार्ज करने व मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें