कुंवर गड्डी। मुहर्रम से एक दिन पहले अटरिया क्षेत्र के करीब 100 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो उठे। सिधौली उपकेंद्र ग्रामीण के गंधौली फीडर से बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे से ससेना, कसवा पानपुर, जयपालपुर, गंगापुर, बहादुरपुर, अनवरपुर, दुर्गापुर, फत्तेखेरवा, कठवा, हिम्मतनगर समेत करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे घरेलू कार्यों के साथ ही दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)