फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कनेक्शन का शुल्क जमा, डेढ़ साल बाद भी नहीं पहुंची बिजली

Mon, 05 Aug 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा(सीतापुर)। सकरन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंडी में कनेक्शन राशि जमा करने के बाद भी बिजली नहीं आई है। डेढ़ वर्ष से प्रधानाध्यापक कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से नौनिहाल गर्मी में पढ़ाई को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंडी में 22 दिसंबर 2022 को झटपट पोर्टल के माध्यम से बिजली कनेक्शन के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार ने आवेदन किया था। जिस पर बिजली विभाग ने विद्यालय तक लाइन और खंभे लगाए जाने के एवज में 22,698 रुपये भी जमा करा लिए। शुल्क जमा करने के बाद भी जब बिजली सप्लाई व पोल विद्यालय नहीं पहुंचे तो प्रधानाध्यापक ने अवर अभियंता संतोष कुमार से मुलाकात की।
अवर अभियंता ने कनेक्शन के आवेदक के आधार कार्ड पर पोल और तार स्वयं उठा लेने की सूचना अंकित कर दी। कनेक्शन को लगभग डेढ़ वर्ष पूरा हो जाने के बाद भी आज तक विद्यालय में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भीषण गर्मी में बैठने को विवश हैं।
विज्ञापन

शिक्षक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। बीईओ ओंकार सिंह ने बताया कि विद्यालय में बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर अध्यापक के द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आज तक विद्यालय में विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है। अवर अभियंता सुनील कनौजिया ने बताया कि हमारी तैनाती एक माह पूर्व हुई है। अध्यापक से मिलकर हम समस्या का जल्द से जल्द समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें