फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से 250 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ/सीतापुर। विकासखंड गोंदलामऊ में आंधी से करीब 250 गांवों की बत्ती गुल है। लंबी कटौती से लोग परेशान हैं। पावर कॉर्पोरेशन फॉल्ट बनाने में जुटा है, लेकिन अभी तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड में दो पावर हाउस हैं। एक सरवा व दूसरा गोंदलामऊ में है। इन पावर हाउस से करीब 250 गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। मंगलवार शाम को आई आंधी से अचानक गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। उसके बाद लोगों ने समझा कि कुछ देर बाद सप्लाई बहाल हो जाएगी लेकिन पूरी रात बिजली गुल रही। रात को बिजली न आने से लोग सो नहीं पाए। पावर कॉर्पोरेशन को फोन किया तो अफसरों ने सही तरीके से जवाब नहीं दिया। इससे लोगों को जानकारी भी नहीं हो सकी।
सुबह लोग बिजली सप्लाई बहाल होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन बुधवार शाम पांच बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। इससे लोगों को काफी परेशान हो रही है। गोंदलामऊ के बाशिंदों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन लापरवाही बरत रहा है। इसकी वजह से गर्मी में बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नहीं हो पा रही सिंचाई
गोंदलामऊ निवासी जीतेन्द्र सिंह, धरौली निवासी सौरभ मिश्रा का कहना है कि 20 घंटे से अधिक हो गया है। अभी तक लाइट नहीं आई है। कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। जैनापुर निवासी अन्ने, राजेश कुमार, विनोद कुमार, अवनीश कुमार, दीपक त्रिपाठी, कुलदीप शुक्ल का कहना है कि बिजली न आने से सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें