फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क हादसे में बिजली विभाग के जेई की मौत, पत्नी घायल

Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया। सरैंया कादीपुर उपकेंद्र और देवरिया उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद के बांगरमऊ निवासी वीरेंद्र कुमार (28) महमूदाबाद में तैनात थे। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गृह जनपद जा रहे थे। उसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वीरेंद्र व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस ने दोनों घायलों को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान वीरेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी का इलाज जारी है।



दो वर्षों से महमूदाबाद में तैनात थे वीरेंद्र कुमार
वीरेंद्र कुमार महमूदाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर में किराये के मकान में रहते थे। वह करीब दो वर्षों से महमूदाबाद उपखंड क्षेत्र में तैनात थे। वह बेहद व्यवहार कुशल थे। उनके निधन से बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौ माह पूर्व हुई थी शादी, पत्नी हैं गर्भवती
वीरेंद्र की शादी नौ माह पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैंं। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें