फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 20 मोहल्लों में पांच घंटे तक गुल रही बिजली

Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अघोषित बिजली कटौती से शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए जबकि सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कंप्यूटर से जुड़ा काम काज बाधित रहा। करीब 50 हजार की आबादी को बिजली संकट से परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

शहर के सिटी उपकेंद्र से जुड़े विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर, घूरामऊ बंगला में शुक्रवार को सुबह 10 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। पूछने पर बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि टेलीफोन कार्यालय के पास पेड़ों की छटाई व ट्रांसफार्मर से जुड़ी केबल बदलने के कारण सप्लाई बंद की गई है। यह सप्लाई दोपहर दो बजे के बाद पुन: शुरू हुई।
वहीं 11 केवी प्रेमनगर फीडर से जुड़े प्रेम नगर, बट्सगंज व रानी कोठी सहित अन्य मोहल्लों में दोपहर दो से पांच बजे के बीच बिजली नहीं आई। इस फीडर से जुड़े मोहल्लों में पेड़ों की टहनियों की भी छटाई हुई। एसडीओ रवि प्रकाश गौतम ने बताया इस समय अनुरक्षण का कार्य चल रहा है। इसी कारण रोस्टरवार मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इसी कारण छटाई के दौरान शटडाउन लेकर सप्लाई बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें