सीतापुर। 132 केवी महमूदाबाद उपकेंद्र शनिवार को दो घंटे बंद रहेगा। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता अकील अहमद ने बताया कि सुबह आठ से 10 बजे के बीच बिजली गुल रहेगी।
इस वजह से 33 केवी महमूदाबाद तहसील, महमूदाबाद ग्रामीण, 33 केवी रामपुर मथुरा, 33 केवी पैतेंपुर, 33 केवी देवरिया व 33 केवी पोखराकलां उपकेंद्र की बिजली ठप रहेगी। इस दौरान मरम्मत का काम किया जाएगा।