फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 500 गांवों की बहाल नहीं हो सकी बिजली

Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आंधी व बारिश की वजह से गांवों की बाधित हुई बिजली लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बहाल नहीं हो पाई। जिले के करीब 500 गांवों में दो दिन से बिजली ठप है। बारिश की वजह से मरम्मत में दिक्कत हुई। इससे ग्रामीणों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। कारोबार ठप हो गया है। पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में रविवार को आंधी व बारिश से बिजली संकट खड़ा हो गया था। करीब 1500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग की टीमों ने मरम्मत का काम प्रारंभ किया। सोमवार को दोपहर में रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे टीमों को मरम्मत करने में बाधा उत्पन्न हुई।

करीब 500 गांवों में पोल टूटने, जंफर उड़ने व तार टूटने की घटनाएं हुई थीं। गांवों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। उपभोक्ता अजय व राकेश ने बताया कि मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


गुड्डू ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाते हैं। कई बार फोन करते है तो भी कॉल रिसीव नहीं होती है। रामकेशन ने बताया कि बिजली न मिलने की वजह से सिंचाई नहीं हो पा रही है।

प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि बारिश की वजह से सोमवार को मरम्मत में देरी हुई है। पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें