सीतापुर। शहरी व ग्रामीण इलाके में तीन दिनों तक बिजली के बिल जमा नहीं होंगे। साॅफ्टवेयर में अपडेशन के कारण ऐसा होगा। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि एकीकृत प्रणाली के तहत बिजली बिल जमा किए जाएंगे।
इसके लिए साॅफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा। इसलिए आठ जुलाई की रात 10 बजे से पोर्टल बंद हो जाएगा। 11 जुलाई की शाम छह बजे तक न तो बिजली के बिल जमा होंगे और न ही बिल निकाले जा सकेंगे।