बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम सॉयडीह मदारा निवासी सतगुरु ने बताया कि वह बिजली विभाग में संविदा पर काम करता है। अपने साथी ग्राम गैंजहवा निवासी मनोज कश्यप के साथ 26 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लाइन जोड़ने का काम कर रहा था। तभी ग्राम दुर्गापुर निवासी चोकर व पवन के साथ तीन अन्य लोगों ने बिजली आपूर्ति चालू कराने के पेड़ से बांधकर बंधक बना लिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।