फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट लगने से बिजलीकर्मी झुलसा

Mon, 25 Nov 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कस्बे के पावर हाउस में प्राइवेट काम कर रहा एक बिजली कर्मी करंट लगने से झुलस गया। यह हादसा गलत शटडाउन देने के कारण हुआ। इलाज के बाद कर्मचारी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बहरीमऊ के मजरा गौरा गांव के निकट 11 हजार विद्युत लाइन का फ्यूज उड़ गया था। इसको सही करने के लिए बिजलीकर्मी बोगा को भेजा गया था। मरम्मत के दौरान उसने शटडाउन मांगा। पावर हाउस में तैनात एसएसओ ने गलत शटडाउन दे दिया।
सुरैचा फीडर की जगह कस्बे का शटडाउन हो गया। तार पकड़ते ही बोगा बुरी तरह से झुलस गया। आननफानन में सिधौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि हम लोगों को कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं मुहैया कराए गए हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। अवर अभियंता देवेंद्र ने कहा कि हम छुट्टी पर हैं। जानकारी मिली है। कर्मचारी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें