फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर रूट पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर से लखीमपुर रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने के लिए सीआरएस के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। अब रेलवे की हरी झंडी मिलते ही लखनऊ से लखीमपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू जाएंगी।
विज्ञापन

लखनऊ से सीतापुर के बीच रेल लाइन इलेक्ट्रिक हो चुकी है। इसके बाद सीतापुर से लखीमपुर तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद 23 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुुक्त मोहम्मद लतीफ खान, डीआरएम ने सीतापुर से लखीमपुर तक कराए गए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया था।
लखीमपुर से 90 किमी. की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन ट्रैक पर दौड़ाकर ट्रॉयल किया जा चुका है। सीआरएस के बाद ही रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक को फिट करार देकर इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने की हरी झंडी दी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं सौंपी थी। रेल विकास निगम के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त ने 31 दिसंबर को रिपोर्ट रेलवे को सौंप दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा है कि सीतापुर से लखीमपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए तैयार किया गया ट्रैक पूरी तरह से फिट है। अब इस रूट पर ट्रेन दौड़ाई जा सकती है। आरबीएनएल प्रबंधक का कहना है कि ट्रेन कब से इस रूट पर दौड़ाई जानी है, अब यह रेलवे ही तय करेगा। रेलवे की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें