फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी कार्यक्रम बदला, अब तीन को वापस होंगे पर्चे

Fri, 06 Jan 2017 10:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के घोषित चुनावी कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया है। आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में नामांकन पत्रों की जांच पहले दो फरवरी को मुकर्रर थी। इसे अब एक फरवरी कर दिया है। इसी प्रकार नाम वापसी प्रक्रिया चार को थी। इसे अब बदलकर तीन फरवरी कर दिया है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामकेवल तिवारी ने बताया सीतापुर जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं। कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया अब 24 से 31 जनवरी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

एक फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन फरवरी को नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 11 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें