फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 23 अप्रैल को होगा चुनाव, 24 को होगी मतगणना

Wed, 25 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो-10बार एसोसिएशन सभागार में बैठक के दौरान मौजूद अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी ने अध्यक्षता की इसके साथ ही महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संचालन किया।
विज्ञापन

सभा की कार्रवाई प्रारंभ होने पर चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय गुप्ता ने एसोसिएशन की आय-व्यय का ब्योरा पढ़कर सदस्यों को सुनाया। इसके बाद चुनाव अधिकारी अध्यक्ष एल्डर्स समिति मृत्युंजय बक्श श्रीवास्तव ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। सदस्यों की मांग पर चंदा जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक तय की गई है। इसके साथ ही पूरक मतदाता सूची का प्रकाशन दो अप्रैल को होगा। नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला 6, 7, 8 अप्रैल तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच व पत्र वापसी 9 व 10 अप्रैल को होगी। 23 अप्रैल 2026 को चुनाव होगा। 24 अप्रैल को मतगणना होगी। सभा में एल्डर्स समिति के सदस्य शिव शंकर लाल अवस्थी, श्याम नारायण श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी मौजूद रहे। सभा में अध्यक्ष व महासचिव ने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को बताकर सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें