फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुजुर्गों ने समाज कल्याण अधिकारी से साझा किया सुख-दुख

Wed, 02 Oct 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने नैमिषारण्य में वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बुजुर्गों से बात की। बुजुर्गों ने उनसे हर तरीके की बातें साझा कीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सभी ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों का समाज कल्याण अधिकारी ने हाल जाना। भोजन आदि व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। कई बुजुर्गाों ने अपने परिजनों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी बताया। बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।


एक महिला बुजुर्ग ने ड्रेस कोड की दी सलाह
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहीं रामकुमारी ने वृद्धजनों के लिए एक ड्रेस कोड का सुझाव दिया। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उन्हें आश्रम संचालक को आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए। कमल गुप्ता के सुझाव पर आश्रम संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें