हरगांव। मदनापुर गांव निवासी सुरेश सिंह (60) की बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह सुबह हरगांव कस्बे के पास स्थित रेलवे क्राॅसिंग तक पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश सिंह के परिजनों ने बताया कि सुरेश का बायां पैर पहले से चोटिल था। वह सुबह वाली ट्रेन से दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। जेब में लखनऊ जाने का रेलटिकट भी मिला है। घटना कैसे हुई, इस बात की जानकारी अभी किसी को नहीं है।
थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि बुजुर्ग की ट्रेन से कटने से मौत हुई है। रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)