फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दीवार ढहने से दबकर वृद्ध की मौत, बिजली से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के मछरेहटा क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश आफत बनकर बरसी। जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, कमलापुर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक के झुलसने और कारखाने की मशीन क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

समहइया गांव निवासी शिवदयाल (75) शुक्रवार को अपने घर के बाहर टीन के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण घर के पास बनी कच्ची व जर्जर दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां इलाज के दाैरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
वहीं कमलापुर प्रतिनिधि के अनुसार विगत शुक्रवार को अलग-अलग दो स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में सुरैचा निवासी जगजीवन (42) पुत्र जीतलाल बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं, दूसरी घटना उसरी के पास स्थित चेतराम के पालेसर पर हुई। बिजली गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। पालेसर का परिसर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

-
बारिश से कच्ची दीवार गिरी
सरैयां। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम महानगर में एक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। महानगर निवासी विमलेश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे दीवार गिरने की घटना हुई। वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व पर ससुराल गए थे। जब दीवार गिरी उस समय उनका छोटा भाई अरुण घर में था। दीवार गिरने की आवाज सुनकर अरुण आनन-फानन में घर के बाहर निकल भागा। दीवार के मलबे में दबकर घर का कीमती सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें