मिश्रिख (सीतापुर)। सेमरा भिठौली में बृहस्पतिवार को वृद्ध पर दबंगों ने बांके से वार कर दिया। गांव निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि सुबह वह अपने खेत के पास बनी सरकारी नाली की मरम्मत कराने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही नेकराम, रामप्रसाद, रामचंद्र व छोटेलाल ने उस पर हमला कर दिया। बांके के प्रहार से उनकी अंगुलियां कट गईं। बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट हुई। इंस्पेक्टर अपराध अखिलेश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।