इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। साइकिल से गांव जा रहे एक बुजुर्ग को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में सीतापुर-गोला मार्ग पर निजामपुर मोड़ के निकट साइकिल से गांव जा रहे क्षेत्र के ही परेवा गांव निवासी नारायण (65) पुत्र सद्धूपाल को सीतापुर से गोला की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे नारायण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खबर पाकर एसओ विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जख्मी बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से भाग निकला। एसओ की सूचना पर काजी कमालपुर चौकी इंचार्ज ने बस को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।