फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के आठ परचे खारिज

Wed, 14 Oct 2015 11:45 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी की जांच में सभी 121 परचे वैध मिले। जबकि बीडीसी के परचों की जांच में आठ परचे विभिन्न कमियों के चलते खारिज कर दिए गए। इस दिन 2056 परचे चेक किए गए।
विज्ञापन


चौथे चरण में पंचायत चुनाव के डीडीसी और बीडीसी पदों का चुनाव  रेउसा, सकरन, रामपुर मथुरा, बेहटा, लहरपुर में होगा। इन पांच ब्लॉकों में डीडीसी के 21  पदों पर 354 प्रत्याशियों परचे दाखिल किए थे। जबकि बीडीसी के 553 पदों पर 3136 लोगों ने परचा भरा था।

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन सदर तहसील में डीडीसी के 121 नामांकन पत्रों की जांच की गई। जबकि बीडीसी के 2056 परचे जांचें गए। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों में आठ बीडीसी के परचे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन


इनमें रेउसा में छह, लहरपुर व रामपुर मथुुुरा में एक-एक बीडीसी का नामांकन पत्र शामिल हैं। जिन परचों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें सुधारने के लिए गुरुवार सुबह दस बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें