सीतापुर। जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। संक्रमण की रफ्तार पहले से काफी कम हुई है। मंगलवार को कोरोना के 24 घंटे में आठ नए मरीज मिले हैं। सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है। स्वास्थ्य महकमे के मुुताबिक, मंगलवार को आई रिपोर्ट में रोटी गोदाम, कसमंडा के लुधौरी, मास्टरबाग, रायपुर, सहजापुर, मऊ अटरिया में एक-एक और बन्नी में दो मरीज कोरोना के नए मिले हैं।
रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत कुछ को कोरोना अस्पताल में तो कुछ को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू करा दिया गया है।