सीतापुर। जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में हुई जांच में बृहस्पतिवार को डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी जांच में पुष्टि होने के बाद इन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी को दवा देकर आराम करने की सलाह दी गई है। पांच दिन बाद फिर इन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। (संवाद)