मिश्रिख। नारायणपुर निवासी जगदीश (45) बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी राजकुमारी (42) के साथ बाइक से जा रहे थे। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर उनकी बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में राजकुमारी व जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। जगदीश का सीएचसी में इलाज जारी है। (संवाद)