सीतापुर। तीन अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को बारिश के दौरान बिजली का तार टूटने व उसकी चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। शहर के विजय लक्ष्मीनगर मोहल्ले में बिजली का तार टूट कर गिर गया था।
उसकी चपेट में आने से एक गाय व तीन सांड की मौत हो गई। इसी तरह शहर के मुंशीगंज इलाके में भी करंट की जद में आकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। महमूदाबाद इलाके में भी करंट लगने से एक बकरी की जान चली गई।