सीतापुर। चुनावी ड्यूटी में परिवहन निगम ने 51 बसों को भेजा था। इन बसों के माध्यम से अर्द्धसैनिक बलों के साथ पोलिंग पार्टियों को भेजा गया था। मंगलवार को चुनावी ड्यूटी से आठ बसें वापस आ गईं हैं जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। आखिरी चरण का चुनाव निपटाने के बाद जल्द ही सभी बसें वापस आ जाएंगी, जिससे यात्रियों को पूरी तरह राहत मिल सकेगी। इसमें पांच बसें दिल्ली रूट की शामिल हैं।
इसके अलावा तीन बसें अन्य रूट की शामिल हैं। विभाग का कहना है कि गर्मी के चलते अभी यात्री कम हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जल्द ही सभी चरणों का मतदान हो जाएगा। जिसके बाद सभी बसें वापस आने पर स्थिति सामान्य हो जाएंगी।
वहीं, एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि जिन रूटों पर अभी बसों की कमी है। उन रूटों पर बसों के फेराें को बढ़ाने के साथ ही उनके बस अड्डे पर खड़े होने के समय को भी कम किया गया है। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।