फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले की चार कस्तूरबा विद्यालयों में होगी 12वीं तक की पढ़ाई

Wed, 15 Mar 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली करीब 400 छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। नये सत्र 2023-24 से इन विद्यालयों में पठन-पाठन कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 20 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों के उच्चीकरण की कार्यवाही भी चल रही है। शासन ने इन विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाकर 12वीं तक की पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया था। इस पर जिले से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सकरन, रेउसा, कसमंडा व लहरपुर को चुना गया है। इन विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाई जा चुकी है। अब यहां पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाली 400 छात्राओं को बेहतर पठन पाठन का लाभ मिलेगा। इन विद्यालयों में नये सत्र से पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया है। कस्तूरबा में 75 फीसद आरक्षण व 25 फीसद सीटों पर सामान्य वर्ग की छात्राओं को आवासीय सुविधा का लाभ मिलता है। विभाग का कहना है पहले चरण में इन विद्यालयों को चयनित किया गया था। उसके बाद इसका विस्तार करते हुए जिले के सभी विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा।


यूपी बोर्ड से होगी मान्यता
इन विद्यालयों में पढने वाली छात्राओं को कक्षा आठ पास करने के बाद 12वीं तक के लिए दूरदराज के कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता था। अब यह समस्या दूर होने वाली है। एक तो वह कक्षा छह से 12वीं तक की वहीं पर पढ़ाई कर सकेंगीं और दूसरी बात कि इन विद्यालयों की मान्यता माध्यमिक शिक्षा परिषद से होगी।
विज्ञापन


नये सिरे से चयनित होंगे शिक्षक
इन विद्यालयों में नये सत्र से पढ़ाई कराने का लक्ष्य तय किया गया है। अब यहां पर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए शिक्षक चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह शिक्षक गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी व सामाजिक विषय के रखे जाएंगे। हालांकि यह चयन किस आधार पर होगा अभी इसके लिए कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आए है।
विज्ञापन


चार कॉलेजों के भेजे थे नाम
जिले से चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नाम भेजे गए थे। इन विद्यालयों में नये सत्र से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
शैलेश गुप्ता, डीसी बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें