फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 करोड़ से चौड़ा होगा पिसावां-बरगांवा मार्ग

Wed, 15 Mar 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के पिसावां-बरगांवा मार्ग की अभी ऐसी है दशा।
विज्ञापन
सीतापुर। शासन ने पिसावां-बरगांवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। लगभग सवा पांच किलोमीटर लंबी सड़क की 10 करोड़ 66 लाख 10 हजार रुपये खर्च कर सूरत संवारी जाएगी। इसके सापेक्ष पहली किस्त में एक करोड़ छह लाख 61 हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। शासन ने निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इस सड़क के बनने से लगभग 10 हजार राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के खंड 4 के अधीन पिसावां-बरगांवा मार्ग आता है। यह मार्ग अन्य जिला मार्ग यानी ओडीआर श्रेणी का है। पांच किलोमीटर 250 मीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई अभी तक 3.5 मीटर है। इसके चलते आवागमन में बड़ी संख्या में लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस मार्ग पर स्थित गांवों के लोग यहां तक कहते हैं कि एक बार में एक वाहन ही निकल पाता है। अगर दोनों तरफ से ट्रैक्टर-ट्राॅली आ जाए तो एक के खंती में पलटने का डर रहता है।

ग्रामीणों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने उक्त मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मांगा था। इसी क्रम में निर्माण खंड 4 से प्रस्ताव भेजा गया था। 10 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव मंजूर हो जाने के बाद अब 3.5 मीटर की जगह इस सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर हो जाएगी। इससे दो वाहन एक साथ आसानी से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन


इनको मिलेगा ज्यादा फायदा
पिसावां ब्लॉक मुख्यालय से बरगांवा तक सड़क चौड़ी हो जाएगी। साथ ही ससरूद्दीपुर, रुकनीदीनपुर, नवदिया, धितिया आदि के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। यह सड़क एक तरफ से नेरी-सिंधौली-महमूदाबाद राज्य राजमार्ग से और दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 (दिल्ली-लखनऊ) से जुड़ जाएगी।

मुख्य बिंदु
-5.250 किलोमीटर लंबी है सड़क,
- 10,66,10,000 रुपये से होगा कार्य।
1,06,61,000 रुपये हुए जारी।
-4036 वाहन हर रोज गुजरते हैं इस मार्ग से।

सीतापुर के हर मार्ग की दशा सुधार के लिए संकल्पित हूं। प्राथमिकता से सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी जा रही है। अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश हैं कि मानक और गुणवत्ता का ध्यान निर्माण कार्यों में रखें।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद, पीडब्ल्यूडी मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें