रामपुर मथुरा। थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी व्यक्ति के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो एडिट कर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। जानकारी होने पर पुलिस कुछ ही देर में आरोपी के घर पहुंच गई। परिजनों ने माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने पोस्ट डिलीट करवाई। पुलिस ने आरोपी से एक माफीनामा भी सार्वजनिक रूप से पोस्ट करवाया।
भगवानपुर गांव के मजरा जरावन निवासी अखिलेश के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई।
गोविंद नाम के एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट देखी तो अपने एक्स अकाउंट पर पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हड़कंप मच गया। जानकारी होने के कुछ देर बाद पुलिस अखिलेश के घर पहुंच गई।
परिजनों ने माफी मांगी। पता चला कि आरोपी अखिलेश मजदूरी करने चित्रकूट गया हुआ है। मोबाइल से संपर्क करने पर पता चला कि वह मोबाइल का कम जानकार है। उसके किसी अन्य साथी ने यह पोस्ट डाली है। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल से पोस्ट को डिलीट करवाया और सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करवाया।