फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई ईको, बुजुर्ग की मौत... सात लोग घायल

Tue, 27 May 2025 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां ईको कार साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पेड़ से टकराई ईको, मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे एक ईको गाड़ी ने ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि ईको सवार सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसा मछरेहटा थाना क्षेत्र के खैराबाद-कल्ली मार्ग स्थित रूपपुर गांव के पास हुआ। हादसे में साइकिल सवार सोहनलाल  (65) की मौत हुई है। वह क्षेत्र के ही रौनामऊ गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि सोहनलाल घर से नैमिषारण्य जाने के लिए निकले थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: अयोध्या... वृंदावन और काशी में लागू होगा अत्याधुनिक फेस रिकग्निशन सिस्टम, चेहरा पहचानना होगा आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ईको सवार लोग लखीमपुर के पडुआ थाना क्षेत्र के चचेरा पुरवा के रहने वाले थे। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वह नैमिषारण्य से वापस घर लौट रहे थे। घायलों में सोनू कुमार (22), गंगोत्री पत्नी राम गोपाल  (40), गुल्ले पुत्र भगवती (55), रामलली पत्नी राजाराम (56), कमला पत्नी (45), उर्मिला पत्नी हरद्वारी (49) और रमन देवी पत्नी कमलेश (40) शामिल हैं। 

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया

घायलों को मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अमित पाण्डेय ने बताया कि साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें