फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सवारियां पहुंचाने के साथ जागरूक भी करेंगे ई रिक्शे

Tue, 26 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में चलने वाले ई रिक्शों पर अब जल्द ही हेल्पलाइन नंबर लिखा जाएगा। इससे लोगों में जागरूकता फैलेगी। आपात स्थिति में वह जल्द से जल्द पुलिस की सहायता पा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 हजार से अधिक ई रिक्शे पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकांश शहर या उसके आसपास चलते हैं। अब सभी ई रिक्शों पर एक चार्ट चस्पा किया जाएगा। इसमें यूपी 112, वूमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090, 1076 जैसे नंबरों लिखे होंगे। इसके साथ ही हर नंबर का क्या इस्तेमाल है, उसकी जानकारी भी दी जाएगी। ताकि उसमें सफर करने वाली महिला, छात्राएं और बुजुर्गों को पता चल सके कि उनको कब कौन सा नंबर डायल करना है।
इस पोस्टर पर स्थानीय थाने और उच्चाधिकारियों के नंबर भी दर्ज होंगे। सीओ सिटी व यातायात विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि उच्चाधिकारियों से इस योजना पर बात कर जल्द ही पूरा प्रारूप बनाया लिया जाएगा। एक पोस्टर को भी डिजाइन किया जाना है। इसमें सभी हेल्पलाइन को समावेशित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें