फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विजयदशमी तक बदले मार्गों से गुजारे जाएंगे ई रिक्शे

Mon, 22 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर शहर में तीन स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर के अंदर ई रिक्शे नहीं जा सकेंगे। यह डायवर्जन विजयदशमी तक लागू रहेगा। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि अग्रसेन पार्क, उजागर लाल काॅलेज व ट्रांसपोर्ट चौराहे पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

शहर के अंदर आने वाले ई रिक्शे को दूसरे रूट से गुजारे जाएंगे। बस स्टेशन की तरफ से आने वाले ई रिक्शे ट्रांसपोर्ट चौराहे से लोहारबाग की तरफ जाएंगे। जीआईसी की तरफ से आने वाले ई रिक्शा चालकों को अग्रसेन पार्क से जिला अस्पताल की तरफ मोड़ दिया जाएगा। पुराने सीतापुर से आने वाले ई रिक्शा चालकों को उजागर लाल इंटर काॅलेज से जीआईसी चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा।

ये 15 स्थान किए गए चिह्नित
त्योहार पर बाजार व सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर सुगम यातायात के लिए कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रोडवेज, लालबाग चौराहा, लाल कपड़ा कोठी, मंडी चौराहा, आंख अस्पताल तिराहा, एसपी कार्यालय गेट, जिला अस्पताल तिराहा, गुरुद्वारा मार्ग वन वे कट, जीआईसी चौराहा, बहुगुणा चौराहा, आरएमपी मोड़, पुलिस लाइन गेट नंबर तीन पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें