फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे पर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा

विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर गुजरता ई-रिक्शा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। यातायात विभाग ने हाईवे पर ई-रिक्शा के चलने पर रोक लगाई है। इसके बाद भी ई-रिक्शा हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा चालकों की भरमार है। चालकों को यातायात विभाग ने निर्देश दिए है कि वह हाईवे पर खाली या सवारियों से भरा ई-रिक्शा लेकर नहीं जाएंगे। इसके बावजूद चालक लगातार निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में शहर में चलने वाले ई-रिक्शा शहर से खैराबाद के लिए फर्राटा भरते हुए नजर आए। सवारियों से भरे ई-रिक्शे हाईवे पर दिखाई पड़े।
कांशीराम कॉलोनी से भी ई रिक्शे हाईवे पर होते हुए खगेसियामऊ, कटीली पेपर मिल से हेमपुर नेरी तक का सफर तय करते हैं। पड़ताल में अधिकतर ई-रिक्शों पर न रेडियम की पट्टी दिखी और न ही कहीं बैक लाइट जलती दिखाई देती है।
विज्ञापन

कमलापुर से सिधौली तक तय कर रहे दूरी
सिधौली कस्बे से कमलापुर करीब 13 किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद भी अक्सर कमलापुर से सिधौली तक का सफर हाईवे के जरिए ही पूरा कर लेते है। कमलापुर से बरईजलालपुर तक भी ई-रिक्शे चलते हुए दिखाई देते हैं।
चालकों को पहले भी दी जा चुकी है जानकारी
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि शासन का सख्त निर्देश है कि हाईवे पर किसी भी दशा में ई-रिक्शा न चलाया जाए। कई बार बैठकों में इस बात का जिक्र किया जा चुका है। चालकों को इस निर्देश की जानकारी भी दी गई है। ऐसे चालक जो निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें