नैमिषारण्य में मां ललिता देवी के दर्शन करते नवागत जिला जज मुकेश कुमार। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य। नवागत जनपद न्यायाधीश मुकेश कुमार रविवार को मां ललिता देवी का दर्शन करने मंदिर पहुंचे। वहां कालीपीठ पुजारी गोपाल शास्त्री व लाल बिहारी शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजन कराया। ललिता देवी हवन कुंड में आहुतियां दी। उसके बाद चक्रतीर्थ पहुंचे। वहां सचिन शास्त्री ने पूजन कराया। महंत बजरंग दास के सानिध्य में हनुमानगढ़ी में दर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार रस्तोगी, सीओ सुशील यादव, नैमिष थाना प्रभारी दिग्विजय पांडेय मौजूद रहे। संवाद