फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत शिक्षकों की लगा दी उपचुनाव में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/पिसावां। सरकारी महकमे अपने कर्मचारियों को लेकर कितने फिक्रमंद हैं, इसका अंदाजा इसी से दिखता है कि मृत शिक्षक की ड्यूटी पंचायत के उपचुनाव में लगा दी गई है। मामला प्रकाश में आने के बाद से सम्बंधित विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के साथ ही दो बीडीसी और एक प्रधान पद का चुनाव आगामी 12 जून को होना है। इसमें दो ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गयी हैै, जिनकी कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। चुनाव ड्यूटी में लगे खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसोहिया के सहायक अध्यापक रहे जगदीश चंद्र वर्मा की मृत्यु कोरोना से 12 अप्रैल हो गई थी।
इसके अलावा 8 मई को कोरोना से जान गंवाने वाले पिसावां के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के प्रधानाध्यापक इंद्र शेखर सिंह को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। अपनों को खो चुके पीड़ित परिवार मृतकों का लेटर में नाम देख सिसकियां भरते दिखे। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी पूरे बेसिक शिक्षा महकमें को थी। इसके बावजूद ड्यूटी आ गई, इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है।
विज्ञापन

नई नहीं है लापरवाही
चुनावों में सरकारी महकमों की लापरवाही नई नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भी कई ऐसे मामले आए थे। जिनमें रवानगी के समय रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजा गया था। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने कोई सीख नहीं ली। उपचुनाव में एक बार फिर उन्होंने वही गलती दोहरा दी।
निर्वाचन आयोग की साइट पर पुराना डाटा अपलोड है। इसी के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई हैं। अब डाटा को अपडेट करा दिया जाएगा। जिससे भविष्य में कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन

अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें