फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कमरे में डंप किताबें, जैसे-तैसे हो रही पढ़ाई

Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। शासन ने भले ही इस बार शैक्षिक सत्र पटरी पर लाने के कोशिश की। जिले में पुस्तकें आ भी गईं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से पांच दिन बाद भी किताबें नौनिहालों की पहुंच से दूर हैं। एक कमरे में किताबें डंप हैं। विद्यार्थी बिना किताबों के ही पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2023-24 की शुरुआत एक अप्रैल से हो गई है। शासन ने पहले दिन ही सभी बीईओ को पुस्तकें वितरित करने के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले ही सभी बीआरसी पर पुस्तकें पहुंचा दी गईं थीं। नौनिहालों को भी उम्मीद जगी थी कि पहले ही दिन किताबें मिलने से पढ़ाई करने में आसानी होगी, लेकिन लहरपुर विकासखंड में बीईओ की लापरवाही से पढ़ाई चौपट हो रही है। बच्चे बिना किताबों के ही पढ़ने आ रहे हैं।
यह हाल तब है जब किताबों का स्टॉक नगर क्षेत्र के जूनियर विद्यालय के एक कमरे में डंप है। क्षेत्र के मोहद्दीनपुर, रमुवापुर, पूसुपुरवा, अनियांकला, बस्तीपुरवा, लच्छननगर, मूडी खेरा, बरगदहा आदि विद्यालयों में बच्चों को किताबें वितरित नहीं की गईं हैं। छात्र को बिना किताबों के ही शिक्षा दी जा रही है। बीईओ शाहिन अंसारी को फोन किया गया लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। बीएसए अजीत कुमार ने बताया बीईओ से इसकी जानकारी करके किताबें वितरित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें