सीतापुर। सीएचसी मछरेहटा में तैनात एक चिकित्सक करीब 10 साल से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे थे। प्रदेश सरकार ने बुधवार को इनको बर्खास्त कर दिया है। चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता सीएचसी मछरेहटा में तैनात थे।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया यह करीब 10 साल से अनुपस्थित चल रहे थे। उन्होंने बताया डॉ. राजेश गुप्ता एमबीबीएस करने के बाद पीजी करने के लिए गए थे। उनका कोर्स भी पूरा हो गया था।
उसके बाद कई बार उनको नोटिस दिया गया है, लेकिन उन्होंने दोबारा ज्वाइन नहीं किया। सीएमओ ने बताया डॉ राजेश इस समय कहीं पर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया अभी बर्खास्तगी का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। संवाद