फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोहरे व ठंड का असर, कल से सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज शनिवार को बदला दिखा। सुबह घने कोहरे व सर्द हवा ने ठिठुराया तो दिन में खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। हालांकि, शाम को हवा चलने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। ठंड व कोहरे को देखते हुए डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार से जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
जिले में शनिवार सुबह गलन से लोग बेहाल नजर आए। सुबह 6:17 बजे तक धुंध हल्की रही। इसके बाद घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर दर्ज की गई। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाकर चलते दिखे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटा तो धूप निकली। धूप ने ठंड से राहत दिलाई तो लोग घरों से निकले। बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर मस्ती की। हालांकि शाम को गलन फिर बढ़ गई। ठंडी हवा चलने से लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे दिखाई दिए। उधर, ठंड व कोहरे को देखते हुए बीएसए ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया है। सोमवार को अब जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें