फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नशे में दौड़ाया कंटेनर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, आशा की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
खैराबाद क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर खड़ा कंटेनर व क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : खैराबाद क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर खड़ा कंटेनर व क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
खैराबाद। नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार को शराब के नशे में धुत कंटेनर चालक ने बाइक, तीन कार व एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उनके पति, जिला सूचना अधिकारी एक अन्य को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को वाहन के साथ खैराबाद इलाके के मछरेहटा चुंगी पर पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के बाहर से नेशनल हाईवे 30 निकला हुआ है। इसमें शहर कोतवाली, कोतवाली देहात और खैराबाद थाने की सीमा आती है। बुधवार को एक कंटेनर शाहजहांपुर की तरफ से लखनऊ जा रहा था। हुसैनगंज इलाके में बिजवार चौकी के पास कंटेनर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आशा कार्यकर्ता मानपुर के बडेलिया निवासी रेनू शुक्ला (50) व उनके पति वीरेंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
दंपती को टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक करीब चार किमी तक भागा। इस दौरान खैराबाद के मछरेहटा चुंगी पर तीन कारों व एक एंबुलेंस से टकराया। इनमें से एक कार पर जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार सवार थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक महिला भी थी। सभी किसी काम से लखनऊ की ओर जा रहे थे। उनकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें जिला सूचना अधिकारी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा मिश्रिख के निवादिया गांव निवासी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाली के सदर बाजार निवासी आयुष तिवारी की कार व हरदोई के कसमंडी निवासी अनुज कुमार तिवारी की 108 एंबुलेंस (यूपी 32 एफ जी 2326) भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति चोटिल हो गया। यहां स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि चालक नशे में था। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार रेनू शुक्ला व वीरेंद्र शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रेनू शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। रेनू शुक्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात थीं। वह अपने पति के साथ महोली से मानपुर की ओर जा रही थीं, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें