फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत

Thu, 21 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने गुरुवार को करवट बदली। रिमझिम फुहारों ने गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत दी। रुक-रुककर रिमझिम फुहारों का यह दौर देर रात तक चलता रहा। इससे पारा लुढ़ककर 28 डिग्री पर पहुंच गया। बदली और फुहारों के बीच तेज हवा ने मौसम खुशनुमा बना दिया। 
विज्ञापन


इस माह मौसम की बेरुखी के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। गुरुवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। मौसम ने करवट बदली और आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमा लिया। पूर्वान्ह 11 बजे से रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। फुहारों ने शहर की सड़कों पर निकले लोगों को भिगो दिया। 10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार चलने वाली हवा ने मौसम बेहद खुशगवार बना दिया।

पारा भी लुढ़क गया। गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। फुहारें पडने का दौर रुक-रुककर देर रात तक चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी कहीं हल्की तो किसी हिस्से में तेज बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों धान व गन्ने की फसल को सिंचाई की जरूरत है। पिछले एक पखवाड़े से जिले में बारिश नहीं हुई है। नहरें भी सूखीं हैं। इससे सिंचाई का संकट बढ़ गया है। गुरुवार को फुहारें पडने से किसानों को बारिश की उम्मीद जगी। लेकिन देर रात तक अपेक्षित बारिश न होने से किसान मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें