फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फजीहत के बाद चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 21 Aug 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर नशे में लापरवाही से कार चलाने के आरोपी चालक को छोड़ने का आरोप लगा था। परिजनों ने थानाध्यक्ष रेउसा पर घूसखोरी का आरोप लगाया था। सीओ बिसवां के हस्तक्षेप के बाद लोग माने थे।
विज्ञापन

शनिवार को मंगू चौराहे पर एक कार ने बाइक सवार गोंधनी सरैंया निवासी शिक्षक कमलाकांत (35) को टक्कर मार दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी चालक को छोड़ दिया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ दिया।
एसओ घनश्याम का कहना था कि दुर्घटना के मामले में ऐसी धाराएं लगाई जाती हैं। जिसमें मुचलके पर आरोपी को रिहा किया जा सकता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीओ बिसवां ने समझाकर शांत कराया था। सीओ सतीश शुक्ला ने बताया कि कार चालक श्रावस्ती के थाना गिलौला कमलाभारी निवासी सुरेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें