फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद के अभिषेक को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Wed, 21 Aug 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद(सीतापुर)। महमूदाबाद के भू वैज्ञानिक अभिषेक शुक्ल को कॉपर व गोल्ड की खोज करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा उनकी टीम में शामिल दो अन्य सदस्यों को भी यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला संगत किला निवासी अभिषेक शुक्ला इस समय लखनऊ के भूवैज्ञानिक विभाग में तैनात हैं। यह पुरस्कार 6 साल में 10 हजार करोड़ की कीमत के कॉपर व गोल्ड रसायन खोजने के लिए दिया गया है।
अभिषेक शुक्ला ने बताया कि डिस्कवरी एंड एक्सप्लोरेशन की कैटेगरी में यह पुरस्कार मिला है। अभिषेक ने कर्नाटक प्रदेश के रायचूर जिले में कॉपर व गोल्ड का 20 मिलियन का रिसोर्स को खोजा था। मौजूदा समय इसकी कीमत करीब दस हजार करोड़ है।
विज्ञापन

यह खोज 2015 से 2022 के बीच में पूरी हुई थी। सात हजार मीटर में टीम ने रिसर्च किया। 19 मिलियन टन ओल्ड रिसोर्स है। इसमें मेटल एक लाख टन है। 1.7 मिलियन टन गोल्ड का रिसोर्स है। अभिषेक शुक्ला के अलावा टीम के डरेरा डिसिल्वा, डायरेक्टर डॉ. एमएन प्रवीन व डायरेक्टर परासुराम बेहेरा को भी राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया है। इन सभी को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें