हरगांव (सीतापुर)। अमितिया गांव स्थित झील में कीटनाशक दवा के छिड़काव पानी जहरीला हो गया। झील का पानी पीने से कुछ गोवंशों की मौत हो गई। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
हरगांव थाना क्षेत्र के अमितिया के पश्चिम में अमितिया झील के नाम से मशहूर तालाब है। इसमें मछली पालने के लिए खरपतवार समाप्त करने को कुछ लोगों ने तालाब में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया था। गांव के निवासी मनोहर लाल की दो गाय व बछिया, एक सांड़ ने तालाब का पानी पी लिया। इससे सभी की मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। सभी का विसरा लखनऊ लैब को जांच के लिए भेज गया है। मनोहर लाल ने थाना हरगांव में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। विसरा जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
जहरीली घास खाने से पांच पशुओं की मौत
महमूदाबाद। क्षेत्र के कांसापुरवा में जहरीली घास खाने से पांच आवारा पशुओं की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी चौधरी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पांचों पशुओं की मौत जहरीली घास खाने से हुई है। सभी का पोस्टमार्टम करके उनको दफन करा दिया गया।