फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहित्य सभा में डॉ. निडर अध्यक्ष, रोहित बने संयोजक

Thu, 24 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए उत्तर प्रदेश साहित्य सभा (पंजीकृत) की जिला इकाई का गठन किया गया है। प्रदेश संयोजक व कवि सर्वेश अस्थाना द्वारा जारी पत्र में पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

नवगठित इकाई में डॉ. देवेन्द्र कश्यप ‘निडर’ को अध्यक्ष और युवा रचनाकार रोहित विश्वकर्मा ‘मधुर’ को संयोजक बनाया गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ साहित्यकारों को संरक्षक मंडल में रखा गया है, जिसमें केदारनाथ शुक्ल, अरुणेश मिश्र, डॉ. संदीप यादव, जगजीवन मिश्र और हरगोविंद यादव शामिल हैं।
इकाई में शशि बिंदु शशि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुमन मनीष मिश्र, डॉ. अनुज वर्मा विकल और प्रमोद मिश्र पंचमेश को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति, सह-सचिव के रूप में ऋतु मुनेन्द्र, नीतू राजपूत ‘नवचेतना’ और आलोक आदर्श को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

विकास मौर्य विक्कू को प्रचार सचिव, विनोद शर्मा सागर को संगठन सचिव और पिंकी अरविंद प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में रामजीवन सिद्धार्थ हयात, कुंवर सिद्धांत अवस्थी, तरन्नुम नाज तनु और यासीन इब्ने उमर शामिल हैं।
अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र कश्यप निडर ने कहा कि साहित्य समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाने की शक्ति है। हमारा प्रयास सीतापुर की साहित्यिक परंपरा को नई ऊर्जा देने और वरिष्ठों के अनुभव व युवाओं की प्रतिभा को एक मंच पर लाने का होगा। इसके लिए नियमित अंतराल पर काव्य गोष्ठियों के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें