फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीपीआरओ ने परखी अंत्येष्टि स्थल व प्लास्टिक यूनिट की गुणवत्ता

Sun, 03 May 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) डॉ. निरीश चंद्र साहू ने शनिवार को ग्राम पंचायत शाहीनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बन रहे अंत्येष्टि स्थल और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के बाद ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल और प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट के कार्य को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए।

दोनों स्थानों पर आवश्यकतानुसार मिट्टी पटान करवाने और मैनेजमेंट यूनिट में जल्द से जल्द मशीनें स्थापित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास सचिव अवनीश रावत सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें