फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अमेठी में तैनात सिपाही पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Wed, 21 Jan 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अमेठी में तैनात एक सिपाही व उसके परिजनों पर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामकोट निवासी सोनम ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उनका विवाह संदना के नेवादा पट्टी गांव निवासी विनय से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


विवाह के बाद उनके पति विनय की नौकरी पुलिस विभाग में लगी। नौकरी के पहले तक सब ठीक रहा। उनके एक पुत्र व पुत्री भी है। बताया कि उनके पति विनय आरक्षी के पद पर अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने में तैनात हैं। वहीं उनका एक महिला सिपाही से संबंध है।

आरोप है कि इस वजह से विनय कभी-कभार ही घर आते हैं। साथ ही बच्चों की देखभाल व पालन पोषण पर ध्यान नहीं देते हैं। आरोप है कि जब घर आते हैं तो उन्हें दहेज कम लाने की बात बोलकर पीटने के साथ दूसरा विवाह करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन पीड़िता ने पति विनय को महिला सिपाही से बात करते पकड़ लिया। इस पर पीड़िता को विनय ने पीट दिया। साथ ही घर से भगा दिया। 8 दिसंबर को पीड़िता को उनके ससुरालीजन वापस ले आए।

7 जनवरी को विनय छुट्टी पर घर आए। आरोप है कि विनय छोटी-छोटी बात पर पीटते हैं। 17 जनवरी को आरोपी पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज कम लाने का ताना दिया। विरोध पर पीट दिया। इसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में उनके पति विनय, ससुर हीरालाल, सास रेशमा, देवर विवेक कुमार, देवरानी कुमकुम, देवर विमल कुमार, विकास राज और देवरानी लक्ष्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें