फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी अपनी बेटी को लेकर गांव से भाग गया।
विज्ञापन

हरगांव क्षेत्र के मुद्रासन गांव निवासी वेद प्रकाश अपनी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी वर्मा व चार साल की बेटी के साथ कुछ महीने से लहरपुर कस्बे के मोहल्ला लवकुश नगर में किराए के मकान पर रहता था। यहां रविवार को उसकी पत्नी रोशनी वर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पहुंचे तालगांव कोतवाली क्षेत्र के टकेली निवासी मृतका के पिता रामप्रवेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस को शव घर में पड़ा मिला था। बाद में पुलिस को जांच में पता चला कि शव सेफ्टी टैंक में डाला गया था। घटना के बाद मृतका के पति अपनी बेटी को लेकर गांव भाग गया। वहां जब उसने अपने परिवार वालों को घटना बताई तो उन लोगों ने हरगांव थाने में सूचना दी। हरगांव थाने से लहरपुर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामप्रवेश ने बताया कि उसकी पुत्री की करीब पांच साल पूर्व शादी हुई थी। ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतका के पिता ने दामाद, उसके भाई सर्वेश, संजय, राजू, विवेक, अनुज कुमारी पत्नी सर्वेश के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी, सीओ लहरपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। इंस्पेेक्टर लहरपुर ओपी राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। केस दर्जकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें