फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चक्रतीर्थ से हटेंगे दानपात्र, खत्म होगी ठेका प्रथा

Sun, 03 Sep 2023 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। चक्रतीर्थ परिसर में अब दानपात्र नजर नहीं आएंगे। डीएम ने दानपात्र हटाने के साथ ठेका प्रथा खत्म करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को नैमिष में निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अनुज सिंह ने चक्रतीर्थ में दानपात्र रखे देख यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

ब्रह्मकुंड में गंदगी देख खफा डीएम ने साफ-सफाई के लिए दो टीमें गठित करने के निर्देश ईओ को दिए। उन्होंने कहा कि एक टीम नैमिष और दूसरी मिश्रिख में तीर्थ कुंड की सफाई के लिए लगाई जाए। चक्रतीर्थ पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार के बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह से जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने तीर्थ के पश्चिमी द्वार के निकट द्वितीय तल पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। तीर्थ स्थित फिल्टरेशन प्लांट को खराब देख डीएम नाराज हुए।
उन्होंने जल्द इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर व गोदावरी तीर्थ के पीछे स्थित नाले की स्थिति देखी। नाला चोक पाए जाने पर उनका पारा चढ़ गया। ईओ को फटकार लगाते हुए नाले की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने राजघाट पर कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। हेलीपोर्ट पहुंचकर सहायक अभियंता से प्रगति की जानकारी लेकर अक्तूबर के अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम राम भरत तिवारी, एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ सुशील कुमार, थाना प्रभारी दिग्विजय पांडेय, पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि बबलू सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें