सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार को आवारा कुत्तों ने एक वनरोज को मार डाला। रेउसा गांव के पूर्व की ओर एक वनरोज का पीछा कर रहे कुत्तों को कुछ ग्रामीणों ने देखा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने जब तक दौड़कर बचाने का प्रयास किया, तब तक कुत्तों के झुंड ने वनरोज को हमला कर गिरा दिया। उसको नोचकर मार डाला।
लोगों ने बताया कुत्तों का झुंड इतना खतरनाक था कि पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। लोगों ने वनरोज को बचाने का प्रयास किया पर बचा नहीं सके।