सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में नहाते समय एक युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अटरिया इलाके के परेवाजाल गांव निवासी बबलू (42) बीती रात करीब साढ़े आठ बजे घर में समरसेबल चला कर नहा रहा था।
बताते हैं कि पड़ों से होकर तार निकला था। करंट पेड़ में उतर आया। इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।