फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दंत, चर्म व हृदय रोग के जल्द मिलेंगे चिकित्सक

Sun, 26 May 2024 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल को जल्द ही तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे। सीएमएस ने इसके लिए शासन को पत्र लिखा है। जून में ट्रॉसफर पॉलिसी आती हैं। ऐसे में सीएमएस ने जिला अस्पताल में दंत, चर्म व हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों का भार बढ़ता जा रहा है। ओपीडी में करीब 2700-3000 के बीच मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में करीब एक साल से दंत व चर्म रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है।
इस समय गर्मी का प्रकोप चल रहा है तो चर्म रोग विभाग में आने वाले मरीज मजबूरी में फिजिशियन से इलाज करवाते हैं। इसके अलावा दंत रोग विभाग में चिकित्सक न होने से वह फार्मासिस्ट से इलाज करवाकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन

मजबूरी में ये लोग निजी चिकित्सक से इलाज कराने को मजबूर हैं। वहीं लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा के सहारे मरीजों को इलाज दिया जाता है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज काफी परेशान रहते हैं। अब इन चिकित्सकों की नियुक्ति होने की उम्मीद जगी है। अगले माह जून में ट्रांसफर पॉलिसी आ सकती है। इससे पहले सीएमएस ने शासन को पत्र लिखा है।

शासन को लिखा है पत्र
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। शासन को पत्र लिखा गया है। अगले माह ट्रांसफर पॉलिसी के तहत विशेषज्ञ चिकित्सक के जिले में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें